हिंदमहासागर में भूकंप का जबरदस्त झटका, टला सुनामी का खतरा

आॅस्ट्रेलिया : एक बार फिर भारत की ओर भूकंप का खतरा मंडरा गया है। हालांकि इस बाद भूकंप का यह खतरा सीधे भारत की ओर नहीं आया है। दरअसल यह खतरा आॅस्ट्रेलिया के मैकडोनल्ड और हर्ड द्वीप के पूर्व - पूर्वोत्तर के केंद्र में अधिक आंका गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.1 मापी गई। दरअसल हिंद महासागर में शनिवार प्रातः 6.24 बजे भूकंप के झटकों का अहसास हुआ। हालांकि यह समुद्र की गहराई में काफी नीचे था। मगर इस भूकंप से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

दरअसल भूकंप इतनी तीव्रता का था कि सुनामी की संभावना बढ़ जाती है। मगर वैज्ञानिकों ने सुनामी आने के अंदेशे को नकार दिया। यूएस जियोलाॅजिकल सर्वे में कहा गया कि भूकंप आॅस्ट्रलिया के मैकडोनल्ड और हर्ड द्वीप के पूर्व व पूर्वोत्तर में लगभग 1020 किलोमीटर दूर आंका गया।

भूकंप का केंद्र दक्षिणपूर्व भारतीय रिज में था। दक्षिणी हिंद महासागर के सागर की टेक्टिोनिक प्लेट में हलचल होना भूकंप का कारण माना गया है। हालांकि आॅस्ट्रेलिया में सुनामी की चेतावनी जारी नहीं हुई है। भूकंप से किसी भी तरह की क्षति की आशंका नहीं है। 

Related News