चीन में थर्राई धरती, आधी रात को आया भूकंप

बीजिंग : चीन उत्तर-पश्चिम प्रांत किनहाई में भूकंप के जबरदस्त झटकों का अनुभव किया गया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलाॅजिकल सर्वे द्वारा भूकंप की जानकारी दी गई। इस दौरान कहा गया कि करीब 5.9 तीव्रता के भूकंप से लोग घबरा उठे। हालांकि जब भूकंप आया था तब अधिकांश लोग नींद में थे। दरअसल भूकंप मध्यरात्रि करीब 1.13 बजे आया। भूकंप का केंद्र भूमि से 10 किलोमीटर के अंदर गहराई में दिखाई दे रहा है। भूकंप का केंद्र मेनयूआन में माना गया।

जिनचांग शहर से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर यह क्षेत्र माना जाता है। भूकंप नेटवर्क सेंटर द्वारा भूकंप को लेकर कहा गया है कि इसकी तीव्रता बहुत अधिक थी। चीन में भूकंप को आम माना जाता है मगर इस भूकंप की तीव्रता को 6.4 माना जा रहा है।

सिचुआन और युनान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत में भूकंप अधिकांशतः आते हैं। युनान में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप में सैकड़ों की संख्या में लोग प्रभावित हुए थे। वर्ष 2008 में सिचुआन में बड़ी तीव्रता का भूकंप आया। रिक्टर स्कैल पर 7.9 आंका गया था। इस भूकंप में 80 हजार लोगों की मौत हो गई थी।

Related News