भारत में फिर उठे भूकंप के झटके...

नई दिल्ली : सोमवार की रात अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई। जानकारी के अनुसार, भूकंप में किसी भी प्रकार की जान-माल को क्षति नहीं हुई है।

भूकंप का केंद्र अंडमान द्वीपसमूह था और मध्यम तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप रात करीब 9.33 बजे आया, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर में आया।

इससे पहले असम के नागांव में 11.42 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता 3 मापी गई थी और गहराई 2.4 किमी बताई जा रही है।

Related News