6.5 की तीव्रता के भूंकप ने मचाया कोहराम !

जकार्ता : इंडोनेशियाई द्वीप पर गुरुवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 6.5 बताई जा रही है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर आए भूकंप का केंद्र पदांग शहर से 150 किमी दूर और 50 किमी की गहराई में था।

स्थानीय समयानुसार, भूकंप तड़के सुबह 5.56 बजे आया। तब लोग अपने घरों में सो रहे थे। खबरों के अनुसार अब तक भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

मालूम हो कि इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर में स्थित है जहां टेक्टोनिक प्लेट आपस में टकराती रहती है। इसी वजह से वहां भूकंप और ज्वालामुखी संबंधी गतिविधियां होती रहती हैं।

Related News