भूकंप के समय ये ऐप करेंगे आपकी सहायता

नेपाल में आये भूकम्प ने भरी तबाही मचाई है, और बहुत से लोगो का इस भूकम्प में अपना सब कुछ बर्बाद हो गया है, दिल्ली के साथ ही भारत के बहुत से शहरों और पड़ोसी देश पाकिस्‍तान, बांग्‍लादेश में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र नेपाल में था और सबसे ज्‍यादा नुकसान यहीं हुआ है। नेपाल में कई इमारतें जमींदोज हो गई हैं। सड़कें भी टूट गई हैं। कुछ लोगों के मरने और घायल होने की भी खबर है। भूकंप कब आ जाएगा इस बात का पता किसी को नहीं होता, लेकिन अगर आपके पास स्मार्टफोन है, तो कुछ ऐप की सहायता से आप इस बात का पता लगा सकते हैं। हम आपको भूकंप से जुड़े कुछ ऐसे ही ऐप के बारे में बताने जा रहा है।

सबसे पहले हम बात करते है Earthquakes Meter ऐप के बारे में जो विंडोज यूजर्स है वो भूकंप के बारे में Earthquakes Meter ऐप से पता लगा सकते हैं। ये ऐप भूकंप से जुड़ी सटीक जानकारी देता है। यानी भूकंप कितनी तेजी से आ रहा है और उसकी लोकेशन क्या है। इस ऐप के जरिए भूकंप को मैप में देखा भी जा सकता है, Earthquakes Meter ऐप का एडवांस वर्जन 3.1 है। इसे अपने विंडोज फोन में फ्री इन्स्टॉल किया जा सकता है। इस ऐप का कुल साइज 138.13 KB है। ये विंडोज 8, विंडोज 7, विंडोज विस्टा, विंडोज सर्वर 2008 पर आसानी से काम करता है। ये ऐप अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के साथ काम करता है।

दूसरे नंबर पर है Earthquake Alert इस ऐप से एंड्रॉइड यूजर्स भूकंप से जुड़ी जानकारी पता कर सकते हैं। ये ऐप अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के साथ काम करता है। ये मैप के जरिए यूजर्स को जानकारी देता है, इस ऐप की मदद से आप दुनियाभर में कभी भी भूकंप से जुड़ी जानकारी पता कर सकते हैं। साथ ही, USGS की साइट पर इसके जरिए डिटेल पता कर सकते हैं। इतना ही नहीं, ऐप से आप भूकंप से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर यूजर्स ने 4.3 रेटिंग दी है। साथ ही, इसे 50 लाख से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं।

तीसरे नंबर पर है USGS Earthquake Data ऐप एंड्रॉइड यूजर्स इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से फ्री इन्स्टॉल कर सकते हैं। ये अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के साथ काम करता है। यानी इसके जरिए यूजर्स भूकंप कितनी तेजी से आ रहा है और उसकी लोकेशन क्या है, इस बात का पता लगा सकता है, इस ऐप की मदद से आप दुनियाभर में कभी भी भूकंप से जुड़ी जानकारी मैप के जरिए देख सकते हैं। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर यूजर्स ने 4.1 रेटिंग दी है। साथ ही, इसे 5 लाख से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। इसे एंड्रॉइड के 2.2 या उससे अधिक वर्जन पर इन्स्टॉल किया जा सकता है।

चौथे नंबर पर है Earthquake इस ऐप को एप्पल स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स iOS पर भूकंप से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं। दूसरी ऐप की तरह ये भी अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के साथ काम करता है। यानी इसके जरिए यूजर्स भूकंप कितनी तेजी से आ रहा है और उसकी लोकेशन क्या है, इस बात का पता लगा सकता है, इस ऐप को एप्पल स्मार्टफोन में इन्स्टॉल करने के लिए 1.99 डॉलर यानी करीब 126 रुपए खर्च करने होंगे। ये ऐप पुश नोटिफिकेशन को सपोर्ट करती है। इस ऐप के जरिए गूगल मैप पर आप डेंजर जोन का पता लगा सकते हैं। इस ऐप का एडवांस वर्जन 2.0.0 है। इस ऐप का साइज 9.6 MB है। ये मौसम से जुड़ी जानकारी भी देती है।

Related News