भूकम्प मृतकों की संख्या 6624 हुई

काठमांडू : नेपाल में 7.9 तीव्रता का भूकंप आने के बाद वहां जमींदोज़ हो चुके भवनों के मलबे को हटाकर जीवन बचाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। अब तक कई लोगों को राहतकर्मियों द्वारा मलबा हटाकर बाहर निकाला गया है लोगों को बाहर निकालने का काम अभी भी जारी है।

मगर अब मलबे में जीवन की उम्मीद कम ही बची है। हाल ही में इस्त्र्राइल, नेपाल सेना और नेपाल पुलिस के राहतकर्मियों के बचाव दल ने संयुक्त तौर राहत अभियान चलाकर एक महिला कृष्णा देवी खडका को बाहर निकाला। मिली जानकारी के अनुसार ई- कांतिपुर ने अपनी एक खबर में कहा कि गंबाबे गांव के जनसेवा गेस्ट हाउस के मलबे से कृष्णा देवी खडका को बाहर निकाल लिया गया।

खडका गेस्ट हाउस के मलबे में फंसी हुई थी, दूसरी ओर गेस्ट हाउस में आए भूकंप के पांच दिन बाद उन्हें बचा लिया गया। खडका से पहले भी किशोर को निकाल लिया गया। राहतकर्मियों को पहाड़ी क्षेत्रों में पहुंचाने के लिए बहुत मशक्कत करना पड़ी। सबसे बड़ी परेशानी बारिश के कारण होने वाले भूस्खलन से हो रही थी। इससे राहत कार्य प्रभावित हुआ।

भूकंप के चलते लगभग 6624 लोगों की मौत हुई वहीं लगभग 14000 लोग घायल हो गए। यही नहीं राॅयल आस्ट्रेलियन एयरफोर्स के विमानों ने नेपाल से 66 आॅस्ट्रेलियाई नागरिकों सहित करीब 100 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। भूकंप प्रभावित देश में मानवीय सहायता पहुंचाई गई है। राहत कार्य में आरएएफ के विमानों की सेवाऐं ली जा रही हैं। नेपाल गए आॅस्ट्रेलिया के नागरिकों को भी बाहर निकाल लिया गया है। माउंट एवरेस्ट के पास लुकला में कुछ आॅस्ट्रेलियाईयों के फंसे होने की जानकारी मिली है।

Related News