फिर थर्राया नेपाल, लोगों में मचा हड़कंप

काठमांडू : भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश में भूकंप आने के बाद अब एक बार फिर नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल की राजधानी काठमांडू में तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग घबरा उठे और वे अपने घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार प्रातः 10.24 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान कुछ कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोल लिए थे तो कुछ अपने काम पर जा रहे थे। भूकंप से आसपास की चीजें हिलने पर ये लोग समझने लगे कि भूकंप आ गया है और फिर सभी सुरक्षित स्थलों की ओर जाने लगे। विशेषज्ञों ने भूकंप की तीव्रता 4.3 आंकी है।

मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र काठमांडू में दर्ज किया गया। इसके पूर्व राजधानी के कीर्तिपुर क्षेत्र में तड़के 4 बजकर 20 मिनट पर 3.7 तीव्रता का भूकंप रिक्टर स्केल पर मापा गया। भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि इन झटकों में किसी के हताहत होने और कोई नुकसान होने की जानकारी नहीं है। उल्लेखनीय है कि नेपाल में 25 अप्रैल को विनाशकारी भूकंप आने के बाद भारी तबाही मच गई थी इस दौरान इसमें करीब 9000 लोग मारे गए थे।

Related News