आग के गोले में बदल जाएगी पृथ्वी

लंदन। हम विज्ञान विषय में पढ़ते रहे हैं कि, पृथ्वी एक आग के गोले की तरह थी, भविष्य में भी पृथ्वी एक आग के गोले के तौर पर परिवर्तित हो जाएगी। मगर अब ब्रिटेन के भौतिक वैज्ञानिक भी यह मानते हैं कि, बढ़ती जनसंख्या और अधिक ऊर्जा की खपत के चलते 600 वर्षों से कम समय में पृथ्वी आग के गोले में तब्दील हो जाएगी। ब्रिटेन के भौतिक वैज्ञानिक स्टीफन हाॅकिंग ने चेतावनी देते हुए कहा था कि, बढ़ती जनसंख्या और ऊर्जा के अधिक खपत के चलते 600 वर्षों से कम समय में पृथ्वी आग आग का एक गोला हो जाएगी।

उनका कहना था कि यदि, मानव को बचाना है तो फिर, इंसानों को अंतरिक्ष में किसी, अन्य ग्रह पर या ऐसे स्थान पर जाना होगा जहां पर कोई नहीं जा पाया है। हाॅकिंग ने कहा कि जनसंख्या बढ़ते जा रही है। वैश्विक स्तर पर इस तरह की परेशानियां सामने आ रही हैं।

जिसमें तापमान बढ़ने की घटनाऐं होना, और कई तरह के पर्यावरण परिवर्तन शामिल हैं। हाॅकिंग ने कहा कि एक तारा, जिसकी पहचान एल्फा सेनचाॅरी के तौर पर हुई है, वह लोगों के रहने योग्य है, यह चार अरब प्रकाश वर्ष दूर है। हाॅकिंग ने कहा कि इस तरह से ऐसी प्रणाली डेवलप की जाना चाहिए। जिससे मंगल ग्रह तक करीब 1 घंटे में और वोयेगर तक एक सप्ताह में और एल्फा सेनटाॅरी तक पहुंचा जा सके। हमें इस तरह के प्रयास करने होंगे।

धरती पर स्वर्ग से कम नहीं हैं ये जगह

मैक्सिको : अब भूकंप से पहले मोबाइल पर आ जाएगा अलर्ट

धर्म का असली मतलब शायद आप भी नहीं जानते

 

Related News