घने कोहरे से यातायात पर असर, 70 फ्लाइट्स हुई रद्द

नई दिल्ली : देश भर में ठंड के मौसम में गरमी पड़ रही है। पिछले 116 सालों का सबसे गर्म जनवरी है 2016 की जनवरी। लेकिन फिर भी कोहरे का अंधेरा छाया हुआ है। वो भी इस कदर कि यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। घने कोहरे से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। सड़कों पर कुछ भी दिखाई नही दे रहा है। दिल्ली के पश्चिम और दक्षिणी पश्चिमी इलाके में कोहरा ज्यादा घना है। कम विजिबिलिटी का असर विमानों के परिचालन पर हो रहा है।

सुबह के समय एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 50 से 75 मीटर हो गई। इसी कारण लगभग 70 उड़ानों को रद्द किया गया। जिसमें से 23 घरेलू व कई अंतर्राष्ट्रीय विमानें है। लोगों का कहना है कि यह पहली बार है कि इतना घना कोहरा छाया हुआ है। उधर शिमला में भी बर्फबारी के कारण जबरदस्त ठंड बढ़ गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में शिमला में और अधिक बर्फबारी हो सकती है। कोहरे के कारण 19 ट्रेंस देरी से चल रही है जब कि 24 ट्रेनों को रद्द किया गया है। परिचालन के लिए दृश्यता कम से कम 125 होनी जरुरी है। कई दिनों से मौसम में गर्मी बढ़ी है और सुबह सर्दी में इजाफा देखा गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

Related News