जारी रहेगी डीटीसी बसों की हड़ताल

नई दिल्ली : दिल्ली में आज रहवासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोगों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए आॅटो, कैब और अन्य साधनों पर ही निर्भर रहना पड़ा। दरअसल दिल्ली में दिल्ली ट्रांसपोर्ट काॅर्पोरेशन के कर्मचारियों द्वारा हड़ताल की घोषणा कर दी गई।

जिससे दिल्ली में चलने वाली सिटी बसों के चक्के थम गए। मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारियों ने सरकार द्वारा अपनी मांगे नहीं मानी जाने की बात कही। कर्मचारियों का कहना था कि जब तक सरकार कर्मचारियों की मांगे नहीं मानेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनके साथ कितना भी सख्ती से पेश आए वे अपनी हड़ताल नहीं तोड़ेंगे।

यही नहीं परिवहन मजदूर संघ द्वारा यह मांग भी उठाई गई कि दिल्ली सरकार अपने अधीन न आने वाली दिल्ली पुलिस के कर्मचारी को 1 करोड़ रूपए का मुआवजा दे सकती है तो अपने कर्मचारियों को इस तरह का लाभ क्यों नहीं देती। यूनियन के कर्मचारियों ने मांग की कि मृतक चालक के परिवार को 1 करोड़ रूपए का मुआवजा दिया जाना जरूरी है। यही नहीं मामले में कहा गया कि आम आदमी की सरकार की बात करते हुए जो सत्ता में आज वे ही आम आदमी की आवाज़ को दबा रहे हैं।

Related News