चंडीगढ़: पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है यहाँ पुलिस के एक DSP की जिम में दिल के दौरे से मौत हो गई। किसान आंदोलन के चलते उनकी खनौरी बॉर्डर पर नाइट ड्यूटी चल रही थी। DSP का नाम दिलप्रीत सिंह बताया जा रहा है। वह मलेरकोटला में DSP के पद पर तैनात थे। पुलिस के अनुसार, लुधियाना की एक जिम में एक्सरसाइज करते वक़्त चेस्ट पेन होने के पश्चात् उनकी मौत हो गई। वह नेशनल लेवल के स्विमर थे। इस कारण भी उन्हें जिम का शौक था। मलेरकोटला के SSP हरकमलप्रीत सिंह ने बताया कि 15 दिन पहले ही जब पंजाब के पुलिस विभाग में स्थानंतरित हुए तो दिलप्रीत सिंह को DSP के रूप में मलेरकोटला में तैनात किया गया था। पंजाब हरियाणा सीमा पर चल रहे आंदोलन के चलते उनकी संगरूर के खनौरी सीमा पर नाइट ड्यूटी लगी हुई थी। वह रात के 8 बजे से लेकर प्रातः 4 बजे तक ड्यूटी पर रहते थे तथा उसके पश्चात् वह लुधियाना अपने घर आ जाते थे। 15 दिन पहले ही तबादला होने की वजह से वह लुधियाना में ही रहते थे। SSP हरकमलप्रीत सिंह ने कहा कि DSP दिलप्रीत सिंह एक नेशनल लेवल के स्विमर थे, उनको बॉक्सिंग का शौक था इसलिए वह जिम जाया करते थे। 22 फरवरी के दिन बृहस्पतिवार को वह अपनी रात की ड्यूटी समाप्त कर सुबह घर आए तथा उसके पश्चात् शाम के लगभग 4 बजे वह लुधियाना में ही जिम गए। यहां उनके सीने में दर्द उठा, जिसके बाद उनके गनमैन एवं दूसरे साथियों ने उनको वहां से उठाया। उन्हें लुधियाना के DMC अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। जिम करने के बाद उन्हें शाम को फिर ड्यूटी पर खनौरी सीमा पर जाना था। DSP दिलप्रीत सिंह अपने पीछे पत्नी एवं एक ढाई वर्षीय बच्ची को छोड़ गए हैं। DSP दिलप्रीत सिंह लुधियाना में ACP रह चुके हैं। उन्हें एक्सरसाइज करना बेहद पसंद था। वह जिम में बॉक्सिंग की प्रैक्टिस अधिक करते थे। मृतक DSP दिलप्रीत सिंह नेशनल लेवल के स्विमर रह चुके हैं। वर्ष 1992 में दिलप्रीत सिंह ASI के रूप में पंजाब पुलिस में भर्ती हुए थे। इसी के चलते उन्होंने पंजाब के कई थानों में अपनी सेवाएं दीं। उनके काम को देखते हुए उन्हें असिस्टेंट सुपरीटेंडेंट पुलिस के तौर पर प्रमोट किया गया था। बहुपक्षवाद पर एस जयशंकर ने सुनाई खरी-खरी, बोले- 'भारत बहुत भरोसे के साथ कश्मीर मुद्दे को...' पुलिस ने भारत में अवैध प्रवेश के आरोप में चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया 'भ्रष्टाचारियों का समूह है INDIA गठबंधन..', मुंबई में जेपी नड्डा ने विपक्ष पर बोला हमला