JNU में लिया जाता है ड्रग्स, संचालित होती है देश विरोधी गतिविधियां : सुब्रहमण्यम

नई दिल्ली : भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रहमण्यम स्वामी को जेएनयू विवि के कुलपति बनाने को लेकर विवाद थमा ही नहीं था कि अब स्वामी के एक बयान ने सभी को हिलाकर रख दिया। उन्होंने कहा है कि जेएनयू में ड्रग्स ली जाती है, यहां देशद्रोही गतिविधियां संचालित होती हैं। उन्होंने यहां के विद्यार्थियों के साथ प्रोफेसर्स को नक्सली बताया। इस मामले में यह कहा गया कि दिल्ली में जेएनयू विवि का कुलपति बनाए जाने को लेकर उन्होंने कुछ शर्तें रखी हैं। मामले में उन्होंने जेएनयू में एंटी नारकोटिक्स विंग बनाने की बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस विवि का नाम नेहरू के स्थान पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नाम पर रखना चाहिए।

यही नहीं उन्होंने काफी अटपटा सा बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि यहां पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती भी की जाना जरूरी है। जवाहरलाल नेहरू विवि में ड्रग्स लिए जाने की बात पर काफी विवाद हो गया। इस दौरान विरोधियों ने स्वामी की इन बातों पर आपत्ती ली है।

विरोधियों का कहना है कि उन्होंने इस बात का जमकर विरोध किया है कि स्वामी ने यहां एंटी नाकोटिक्स विंग बनाने की मांग की है। कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण कहा है। उनका कहना है कि वे कुलपति नहीं बन सके इसलिए उन्हें परेशानी हो रही है। हालांकि स्वामी ने इस बात की पुष्टि की कि उन्हें विवि पद के लिए प्रस्ताव दिया गया था। 

Related News