भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे होंगे पहली बार समन्वय बैठक मे शामिल

भोपाल : अनुसूचित जाति जनजाति से जुड़े मसले विभिन्न् जिलों में हुई मजहबी घटनाओं पर तथा प्रदेश के सियासी मसलों के साथ अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए प्रति बर्ष की तरह इस बर्ष भी समन्वय बैठक का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ शनिवार को भाजपा के कार्यकर्ताओ द्वारा किया जाएगा।

यह पहला मौका है जब संघ ने चर्चा के लिए भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे को भी शामिल किया है। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ,संगठन महामंत्री अरविंद मेनन एवं प्रदेश प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इसमें प्रचलित मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा।

इस बैठक मे अनुसूचित जाति जनजाति से जुड़े मसले एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में बढ़ रही निराशा एवं उदासीनता को लेकर विशेष चर्चा की जाएगी। संघ की यह समन्वय बैठक प्रति बर्ष होती है। लेकिन भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी अनंत कुमार को इस बैठक में कभी आमंत्रित नहीं किया गया। इसलिए बैठक में सहस्रबुद्धे की उपस्थिती को बहुत ही खास माना जा रहा है।

Related News