कलाम के निधन पर शरीफ ने व्यक्त किया शोक

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मंगलवार को जारी मीडिया रपट से यह जानकारी प्राप्त हुई। 'रेडियो पाकिस्तान' के मुताबिक, शरीफ ने कलाम की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि कलाम को अपने देश के लिए किए गए सराहनीय कार्यो के लिए याद किया जाएगा।

पूर्व राष्ट्रपति कलाम का सोमवार देर शाम 7.45 बजे एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह शिलांग स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के छात्रों को 'लिवबल प्लैनट' विषय पर व्याख्यान दे रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और वह गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें बेतानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Related News