डाॅ. आंबेडकर को मिले शांति का नोबेल पुरस्कार

मुंबई: भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर को नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाना चाहिए। इसके लिए वे अब से मिशन की ही तरह कार्य करेंगे। यह बात केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने कही, दरअसल केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि काॅर्पोरेट घरानों को दलितों में उद्यमिता बढ़ाने हेतु आगे आना होगा। एक दलित को उद्योग हेतु प्रोत्साहित करना 10 दलितों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है।

इसी के साथ उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र में भी पिछड़ों को आरक्षण दिया जाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि डाॅ. मार्टिन लूथर किंग और नेलसन मंडेला की ही तरह डाॅ. आंबेडकर को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की जरूरत है,

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब को इस तरह का पुरस्कार मिलना ही चाहिए क्योंकि उन्होंने दलितों और शोषितों के लिए कार्य किया है। 

Related News