आरा में डबल मर्डर, DGP ऑफिस के पास सरेआम छात्र की हत्या.., बिहार में फिर लौटा जंगलराज !

पटना: बिहार में अपराध एक बार फिर तेज गति से बढ़ने लगे हैं और इन आपराधिक घटनाओं को लेकर भाजपा ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। भाजपा बिहार इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि सूबे में एक बार फिर जंगलराज लौट आया है। उन्होंने कहा है कि आरा में प्रोफेसर महेंद्र सिंह और उनकी पत्नी की जघन्य हत्या और पटना में पुलिस हेडक्वार्टर के सामने छात्र का निर्मम क़त्ल इस बात की गवाही दे रहे हैं। भाजपा का दावा है कि बिहार में फिर से दहशत का माहौल बनाया जा रहा है। वर्ष, 1990 से 2005 तक बिहार में जो खौफ का आलम था, वह फिर लौटता नज़र आ रहा है।

बयान जारी करते हुए बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा है कि लालू यादव की सरकार बिहार में 1990 से 2005 तक थी। उस दौरान लोग चुनाव के दौरान वोट डालने बूथ पर भी नहीं जाते थे। सत्ता के समर्थक दबंग और अपराधी मनमाने तरीके से बूथ कैपचरिंग कर सत्ता पर कब्जा कर लेते थे। एक बार फिर वही माहौल तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। पटना में DGP आरएस भट्टी के दफ्तर के सामने नौजवान की हत्या और आरा में प्रोफेसर महेंद्र सिंह और उनकी पत्नी का क़त्ल इस बात की गवाही चीख चीख कर दे रहे हैं।

बता दें कि आरा में नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा मोहल्ले में सोमवार को प्रोफ़ेसर दंपत्ति को निर्मम तरीके से मार डाला गया था। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर महेंद्र सिंह और उनकी प्रोफेसर पत्नी पुष्पा सिंह की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी।  प्रोफेसर दंपत्ति भाजपा से संम्बंध रखते थे। वहीं, महेंद्र सिंह चुनाव भी लड़ चुके थे।

इससे पहले राजधानी पटना में सोमवार की शाम अपराधियों ने पटना में 18 वर्षीय छात्र उज्जवल कुमार की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने राज्य के DGP और IPS रविंद्र सिंह भट्टी के दफ्तर के पास इस वारदात को अंजाम दिया। घटनास्थल पटना के शास्त्रीनगर थाना से करीब ढाई सौ मीटर की दूरी पर है। घटना के समय सड़क पर बहुत भीड़ थी। इससे बेपरवाह अपराधियों ने अपराधियों ने हत्या को अंजाम देकर बिहार की कानून व्यवस्था के साथ-साथ DGP को भी सीधी चुनौती दी है।  पुलिस ने  दोनों ही मामले में कातिलों को जल्द अरेस्ट करने का दावा किया है। अब यह देखना अहम होगा पुलिस-प्रशासन इन अपराधियों पर कैसे लगाम लगाती है।

ममता बनर्जी ने फिर किया CAA का विरोध, केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना

शाहरुख़ को पिस्तौल देने वाला वसीम बरी, कोर्ट बोली- उसका खुद गुनाह कबूल करना कानूनन मान्य नहीं...

मोरबी पुल हादसा: आरोपी ओरेवा ग्रुप के जयसुख पटेल ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Related News