भूलकर भी ना करें इन 2 चीजों का दान, वरना हो जाएंगे 'कंगाल'

सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का खास महत्व है। वास्तु शास्त्र में घर के निर्माण से लेकर घर की वस्तुओं को किस दिशा में रखना चाहिए तक का वर्णन किया गया है। यदि हम वास्तु शास्त्र के बताए गए मार्गदर्शन पर चलते हैं, वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करते हैं तो किसी भी तरह का दोष हमारे जीवन में प्रभाव नहीं डालता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, दान करना शुभ होता है। दान करने वाला हमेशा खुशहाल रहता है। 

हालांकि, कुछ चीजों का दान आपके लिए दुखों की वजह भी बन सकता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मनुष्य को भूलकर भी कुछ चीजों का दान कभी नहीं करना चाहिए। इन चीजों का दान करना आपकी खुशहाली छीन लेगा। जेब में पैसा नहीं टिकेगा। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, खराब या उपयोग हुए तेल का भूलकर भी दान नहीं करना चाहिए। कोई ऐसा करता है तो शनिदेव उस मनुष्य से नाराज हो सकते हैं। जिसके कारण संकटों का सामना करना पड़ सकता है।

वही यदि शनिदेव किसी से नाराज हो जाएं तो समस्याएं मनुष्य को घेर लेती हैं। आदमी हमेशा परेशान रहता है। वहीं वास्तु के मुताबिक, किसी भी आदमी को कभी बासी या खराब खाना दान नहीं करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, बासी भोजन दान करने से कई प्रकार के नुकसानों का सामना करना पड़ सकता है।

रथ सप्तमी है आज, जानिए पूजन विधि और महाउपाय

इन लोगों के लिए बेहद शुभ है नर्मदा जयंती, मिलेगा भाग्य का पूरा साथ

आज नर्मदा जयंती पर अपनाएं ये उपाय, दूर होगी जिंदगी की हर समस्या

Related News