हिलेरी की योजनाओं को ट्रंप ने वीडियो के जरिए दी चुनौती

वॉशिंगटन : अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव भले ही तीन महीने बाद हो, लेकिन दोनों ओर से प्रत्याशी एक-दूसरे पर हर तरह से दावं खेलने में लगे है। रिपब्लिकन दावेदार डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जारी किए गए नए वीडियो में वो डेमोक्रेटिक दावेदार हिलेरी क्लिंटन को चुनौती देते दिख रहे है। वो वीडियो में हिलेरी की रोजगार, टैक्स व राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को चुनौती दे रहे है।

इस वीडियो का शीर्षक द स्पीच रखा गया है। वीडियो की शुरुआत में ट्रंप दर्शकों को संबोधित करते दिख रहे है। अपने संबोधन में वो कह रहे है कि गुरुवार को आपने फिलाडेल्फिया में हिलेरी को भाषण देते हुए सुना होगा। आप इस चमक-दमक के पीछे की सच्चाई को देख सकते है।

उनकी बेईमान टैक्सों में बढ़ोतरी होती रहेगी। आतंकवाद फैलता है। अमेरिकी नौकरियां, घर और उम्मीद खो रहे हैं। इसके बाद वीडियो में ट्रंप के वादों और दृष्टिकोण को दर्शाने की कोशिश की गई है। वीडियो में आगे कहा गया है कि ट्रंप के अमेरिका में लोग सुरक्षित घर लौटते है। परिवार सुरक्षित रहते है। अमेरिका के सपने को पूरा किया जा सकता है। वीडियो का समापन भी ट्रंप के उद्घोष के साथ ही होता है।

Related News