दिल्ली के डॉक्टरों ने निकाली दुनिया की सबसे बड़ी किडनी

नई दिल्ली : दिल्ली के सरगंगाराम अस्पताल में चिकित्सकों ने बीते माह एक रोगी के पेट से करीब 2.75 किलो की किडनी निकालने में सफलता प्राप्त की। उक्त मरीज आॅटोसोमल डाॅमिनेट पोलिसिस्टिक नामक रोग से पीडि़त था। यह रोग किडनी को प्रभावित करता है। मिली जानकारी के अनुसार इस मरीज की दूसरी किडनी भी निकाल ली गई, दरअसल उक्त रोगी किडनी की निष्क्रियता की पुरानी बीमारी से ग्र्रस्त था। इस बीमारी के कारण उसे पेशाब में रक्त आने के साथ ही अधिक बुखार रहा करता था, रोगी की सर्जरी करने वाले चिकित्सक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह का आॅपरेशन एक जटिल कार्य था। 
चिकित्सकों के पास करीब 2.75 किलो की किडनी को निकालने की चुनौती थी। यह किडनी सामान्य से 20 गुना अधिक थी। यही नहीं यह किडनी आंतों के बीच उलझी हुई थी। इस कीडनी को निकालने के लिए चिकित्सकों ने करीब ढाई घंटे का समय लिया। उल्लेखनीय है कि उक्त रोगी की दोनों किडनियां निकाले जाने के बाद उसके शरीर में किडनी ट्रांसप्लांट किया जाना शेष है।

Related News