लड़की का रेप कर डॉक्टर ने खुदखुशी के लिए उकसाया, मुंबई के क्लीनिक में नाबालिग का शव मिलते ही मची सनसनी

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक क्लीनिक में नाबालिग लड़की की लाश मिलने के पश्चात् पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। एक अफसर ने कहा कि पुलिस ने एक लड़की की मौत के मामले में ये मुकदमा दर्ज किया गया है। लड़की का शव मुंबई के उपनगर मलाड में आरोपी चिकित्सक के क्लिनिक में मिला था। 

अफसर ने बताया कि घटना 28 दिसंबर को उस क्लिनिक में हुई थी जहां लड़की काम करती थी। लड़की के गले में डॉक्टर द्वारा संचालित क्लीनिक का आई कार्ड लटका हुआ पाया गया था। उन्होंने बताया कि खबर प्राप्त होने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए नगर निकाय अस्पताल भेज दिया।

अफसर ने बताया, मृतक की मां ने कहा कि उनकी बेटी ने खुदखुशी नहीं की है तथा दावा किया है कि उन्होंने डॉक्टर के अभद्र व्यवहार के बारे में शिकायत की थी। उसकी शिकायत के आधार पर, पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ IPC की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 376 (बलात्कार के लिए सजा) एवं किशोर न्याय अधिनियम एवं यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम (POCSO अधिनियम) के प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

गौतम अडानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर शख्‍स, जानिए कितनी है नेटवर्थ?

ब्राह्मण लड़की को भगा ले गया मुस्लिम युवक, नहर किनारे मिले कपड़े-मोबाइल और...

एनकाउंटर में ढेर हुआ गैंगस्टर विनोद उपाध्याय, 1 लाख रुपये का था इनाम

Related News