बाजारों में ग्राहकों की बहार, सजावटी सामग्री की बढ़ी मांग

इंदौर : देशभर के बाजारों में दीपावली की रौनक देखने को मिल रही है। हर कहीं बाजार सजकर ग्राहकों के लिए तैयार हैं। चाहे होम अप्लायसेंस का बाजार हो, आॅटोमोबाईल एरिया हो या फिर दीपावली के पर्व के लिए लगने वाला पूजन सामग्री का बाजार हो सभी सजकर तैयार हैं। बाजार में ग्राहकों की भी खासी पूछपरख है। हालांकि प्रारंभिक तौर पर सजावटी सामान की दुकानों पर ग्राहकी बढ़ गई है।

बाजार में सजावटी फूलों की अच्छी बहार आई है। लोग भी पुष्पहारों फूल मालाओं के स्थान पर अब आर्टिफिशियल फूलों और इनकी लड़ों को खरीदना पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा लोग पोस्टर्स, माता जी के पाने और आकर्षक विद्युत बल्ब की सरीज खरीद रहे हैं। बाजार में बड़े पैमाने पर लोग रांगोली की भी खरीदी कर रहे हैं।

सबसे खास बात है कि रांगोली बनाने के छापे, पुस्तकें अधिक पसंद की जा रही हैं। दीपावली पर सजावटी सामान में कई तरह के नए आयटम्स को पसंद किया जा रहा है। लोग धार्मिक पोस्टर्स के अलावा सिनरी, प्राकृतिक पोस्टर्स आदि की मांग भी कर रहे हैं। सुबह से शाम तक लोग बाजार में पूजन सामग्री के सामान को लेकर मांग कर रहे हैं।

Related News