धनतेरस से लेकर भाईदूज तक बनाएं ये आसान और खूबसूरत रंगोली

त्योहारी सीजन पर रंगोली बनाने की प्रथा भारत में बहुत पुरानी है। हालांकि कई बार पर्वों पर हम काफी व्यस्त रहते हैं तथा वक़्त का अभाव होता है। ऐसे में आप इन सबसे सिंपल रंगोली के डिजाइन से अपने घर को सजा सकती हैं। दीपावली पर रंगोली में सबसे अधिक गणेश बनाए जाते हैं। आप पूजा कि जगह पर गणेश की ये सिंपल रंगोली बना सकते हैं। दीपक से सजाने के पश्चात् ये रंगोली बहुत सुन्दर लगती है।

वही यदि आपके पास वक़्त का अभाव है तो आप फूलों की सहायता से फटाफट रंगोली बना सकते हैं। गेंदे के फूल तथा गुलाब के पत्तों से आप इस रंगोली को तैयार कर सकते हैं। दीपावली पर दीये वाली रंगोली बनाना चाहते हैं तो ये डिजाइन आपके घर की शोभा बढ़ा देगी। आप इसे किसी कोने में बना सकते हैं। ये देखने में बेहद सुन्दर नजर आती है।

वही दीपावली पर आप मोर तथा दीए के साथ ये रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। घर में ये एक रंगोली ही बहुत है। इसका डिजाइन बहुत बड़ा और खूबसूरत है। इसे रात में आप दीये जलाकर जगमग कर सकते हैं। पर्वों या किसी शुभ अवसर पर घर में रंगोली बनाई जाती है। आप भी दीपावली पर रंगोली बनाकर अपने घर को सजा सकते हैं तथा देवी लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं। इन सभी रंगोली के डिज़ाइन आप ऊपर स्लाइड में देख सकते है।

भगवान को लगाएं नारियल की खीर का भोग, जानिए ये आसान विधि

जानिए धनतेरस पर कहां इनवेस्ट करने पर होगा लाभ?

दीपावली पर घर लाएं गणेश-लक्ष्मी की ऐसी प्रतिमा, ख़त्म होंगे सारे कष्ट

Related News