दिवाली पर ऐसा सजता है महानायक का बंगला प्रतीक्षा

दिवाली का त्योहार हर किसी के लिए खास होता है। उजाले के इस त्योहार को आम आदमी से लेकर हमारे बी-टाउन के सितारे भी काफी एन्जॉय करते हैं। कई स्टार्स तो दीपावली पार्टी भी देते हैं। दीपावली के इस त्योहार में इन स्टार्स की हर बात खास हो जाती है।

उनकी पार्टी और कपड़ों से लेकर बंगले की जगमगाती रोशनी भी फैन्स को आकर्षित करती है। अमिताभ बच्चन के लिए भी दिवाली खास होती है, उनका बंगला प्रतीक्षा खूब सजाया जाता है। इसके अलावा अजय देवगन, अनिल कपूर, एकता कपूर, फरहान अख्तर, हेमा मालिनी, ऋतिक रोशन, रणबीर कपूर, संजय दत्त, शत्रुघ्न सिन्हा, शिल्पा शेट्टी, आदित्य चोपड़ा के साथ कई दूसरे सितारों के बंगले की चमक भी दिवाली पर बढ़ जाती है।

बंगलों पर लगी लाइटिंग से इनकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। दिवाली के मौके पर हम आपको दिखा रहे हैं बॉलीवुड स्टार्स के बंगलों की सजावट कैसे होती है।

Related News