आने वाले 14 नवंबर यानी शनिवार को दिवाली का पावन पर्व मनाया जाने वाला है। ऐसे में दिवाली के दिन खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने के लिए महिलाएं कई तरह के टिप्स को फलो करती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने के लिए आप किन बॅालीवुड अभिनेत्रियों के स्टाइल को अपना सकती हैं। आइए बताते हैं। दीपिका पादुकोण- आप जानते ही हैं कि दीपिका पादुकोण अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए मशहूर हैं। वहीं उन्होंने अपने स्टाइलिश अंदाज और दमदार अभिनय से सभी के दिल में जगह बनाई है। वैसे आप उनका यह वाला लुक कॉपी कर सकती हैं और दिवाली के दिन घर में चार चाँद लगा सकती हैं। प्रियंका चोपड़ा - प्रियंका चोपड़ा की तो बात ही अलग है। उनके स्टाइल की तो पूरी की पूरी दुनिया दीवानी है। वैसे प्रियंका का हर स्टाइल काफी खूबसूरत होता है लेकिन आपको दिवाली के लिए उनका यह लुक चुनना चाहिए जो फोटो में दिख रहा है। ऐश्वर्या राय - ऐश्वर्या राय पूर्व मिस वर्ल्ड और बॅालीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। उनकी नीली आँखों का जादू जब चलता है तो सभी के होश उड़ जाते हैं । वैसे आप इस दिवाली पर ऐश्वर्या का यह लुक कॉपी कर सकते हैं। इसमें वह साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। विद्या बालन - विद्या बालन तो आए दिन साड़ी में दिखाई देती हैं लेकिन उनका यह स्टाइल आप दिवाली के दिन कॉपी कर सकती हैं। विद्या का ये वाला साड़ी स्टाइल बड़ा ही जबरदस्त है जो आप दिवाली पर अपना सकती हैं। करीना कपूर- बॉलीवुड में बेबो के नाम से मशहूर होने वाली करीना का यह लुक आप दिवाली पर अपना सकती हैं। राम रहीम को गुपचुप तरीके से मिली बेल, कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने उठाए सवाल गोलगप्पे में मिलाता था शौचालय का पानी, शहरभर में मशहूर था इस ठेले की पानीपुरी का स्वाद कोरोना वैक्सीन को लेकर सबसे अधिक उत्साहित हैं भारतीय: वैश्विक सर्वेक्षण