यूपी चुनाव को लेकर सभी के अपने -अपने दावे

लखनऊ : वर्ष 2017 के प्रारंभ में ही उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव होने प्रस्तावित हैं। ऐसे में विभिन्न दल अपने अपने चुनाव प्रचार में लगे हैं। ऐसे में कांग्रेस ने कहा है कि वे जीतेने के लिए विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरी ओर सपा नेता और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि है इस बार फिर सपा सरकार अस्तित्व में आएगी। दरअसल समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने कहा है कि ओपिनियन पोल सही नहीं हैं।

दरअसल 25 करोड़ की आबादी में कुछ लोगों से सवाल कर नतीजे निकालना आसान नहीं है। सपा के प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने यह भी कहा कि ओपिनियन पोल का कहना है कि सबसे अधिक नुकसान सपा को बताया गया है लेकिन सपा का जनाधार बड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार ओपिनियन पोल में भाजपा को सबसे आगे बताया गया है।

ओपिनियन पोल में कहा गया है कि भाजपा लगभग पौने दौ सौ सीट पा चुकी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा में अन्य नेताओ को भी विश्वास मिल रहा है। उन्हें भी लगता है कि पार्टी अच्छा काम करेगी और इसमें कोई दो राय नहीं है। भाजपा का जनाधार यहां बढ़ गया हैं कई नेता बसपा जैसी पार्टियां छोडकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

Related News