महाराष्ट्र विधानसभा में राज्यपाल के अंग्रेजी बोलने पर हंगामा

मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा में विधायकों द्वारा राज्यपाल को बीच में टोकने का मामला सामने आया है। दरअसल यह मामला भाषा को लेकर था। राज्यपाल चेन्नस्वामी विद्यासागर राव को लेकर विधायकों ने नारेबाजी की और उनसे अंग्रेजी के स्थान पर मराठी में संवाद करने को कहा गया। इस मामले में उन्होंने मांग की कि वे अंग्रेजी में न बोलकर मराठी में संवाद करें। इस मामले में कुछ देर हंगामा हुआ।

विपक्ष द्वारा राज्यपाल के अभिभाषण को बाधित करने का प्रयास भी किया गया। विपक्ष द्वारा सदन में कई मसलों पर हंगामा किया गया। महाराष्ट्र विधानसभा में बजट 18 मार्च को प्रस्तुत किया जाना है। ऐसे में विपक्ष द्वारा सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

हालांकि मराठी भाषा के मसले को उठाने वाले राज ठाकरे ने जो कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष भी हैं अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने को लेकर अपना बचाव किया है। उन्होंने कहा कि उनके बच्चे अंग्रेजी माध्यम में पढ़ते जरूर हैं लेकिन उनके संस्कार मराठी हैं। राज ठाकरे ने कहा कि उनके चाचा बाल ठाकरे और पिता श्रीकांत ठाकरने ने अंग्रेजी में पढ़ाई की थी। 

Related News