देश बढ़ रहा है और कांग्रेस का दिल जल रहा है

नई दिल्ली : केंद्र सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार द्वारा समारोह का आयोजन करने को लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है। दरअसल इस मामले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ऐसे समय जश्न मना रही है जब देश जल रहा है। भारत का नीरो जश्न मना रहा है। आखिर भाजपा और संघ का यही राम राज्य है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार किया। दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश आगे बढ़ रहा है।

उनका कहना था कि कांग्रेस का दिल जल रहा है। अंधेरा कांग्रेस में व्याप्त है, दिग्विजय वहां पर मशाल जलाऐ। कांग्रेस में निराशा का माहौल है।

Related News