ये है दुनियां की सबसे महंगी डायमंड कार, जानिए कीमत

ब्रिटिश की लक्जरी कार निर्माता कंपनी रोल्स रॉयस काफी फेमस है। और इन्हीं में से एक रोल्स रॉयस की घोस्ट भी है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस कार में हीरों का पेंट किया गया हैं। चौक गए ना लेकिन यह सत्य हैं। बता दे कि इस पेंट को तैयार करने के लिए लगभग 2 महीने का समय लगा है। इस कार की सामान्य कीमत 6 करोड़ रुपए, और हीरों से पेंट होने के बाद ना जानें इसकी क्या कीमत होगी। 

आपको बता दे कि रोल्स रॉयस ने डायमंड पेंटेड घोस्ट को जेनेवा मोटर शो में शोकेस किया था। इस पेंट की कीमत कितनी है कंपनी ने अब तक नहीं बताया है। 1000 हीरों के चूरे से मिलाकर बना पेंट इस्तेमाल इसमें  किया गया है।

इस कार को एक खरीदार के ऑर्डर पर पेंट किया गया है। इसके लिए हीरे के सभी गुणों का अध्ययन किया गया। जैसा की आप जानते है कि हीरा बहुत ही कठोर होता है, इसलिए सबसे बड़ी मुश्किल पेंट के बाद सतह को चिकना बनाने की थी। इसके अलावा इसके लिए हैंड-पॉलिश से लाख की लेयर लगाई गई। इससे हीरे की चमक को बरकरार रखने के लिए कोई सावधानी बरतने की जरूरत नहीं है। 

 

पारित हुआ मोटर व्हीअकल अमेंडमेंट बिल, अब ट्रैफिक नियमों को तोड़ना होगा महंगा

होंडा लिवो हुई लॉन्च, जाने इसकी कीमत

जानिए वॉल्वो की नई कार एस60 पोलस्टार की खासियत

 

Related News