इस तरह से श्री गणेश को प्रसन्न करे श्रद्धालु

बुद्धि के देवता भगवान श्री गणेश जी की पूजा बुधवार को करना बेहद लाभदायक होता है। दरअसल बुधवार भगवान श्री गणेश जी का बेहद विशेष वार है। माना जाता है कि भगवान श्री गणेश जी इस वार पर किए जाने वाले पूजन से बेहद प्रसन्न होते  हैं। इस दिन भगवान के मंदिर में घी का दीया लगाने से श्रद्धालु बेहद पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं। भगवान के मंदिर में यदि बुधवार के दिन घी का दिया लगा दिया जाए तो भगवान आपकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। यही नहीं भगवान श्री गणेश जी के विभिन्न नामों को लेकर भी श्रद्धालु भगवान से मनचाही मुराद कह सकते हैं और वह पूरी हो जाती है।

दरअसल भगवान को एकदंत भी कहा जाता है। दरअसल जब श्री महर्षि वेदव्यास द्वारा वेदों की रचना की जा रही थी तो उन्होंने उसे लिखने के लिए अपना एक दांत निकाल दिया। इस तरह से भगवान एकदंत कहलाए। भगवान को कपिल भी कहा जाता है। दरअसल भगवान का वर्ण इतना सुंदर है कि वे कपिला गाय की तरह धुंधले रंग के हैं। दूध, दही, घी आदि पौष्टिक पदार्थों को प्रदान करने वाली कपिला गाय मनुष्यों का हित करने वाली होती है।

कपिलवर्णी भगवान श्री गणेशजी बुद्धिरूपी दही, आज्ञारूपी घी, उन्नत भावरूपी दुग्ण्ध मनुष्य को पुष्ट करता है। मनुष्यों के अमंगल का नाश करने वाला है। यह विघ्न दूर करने वाला है। भगवान श्री गणेश जी को गजकर्ण भी कहा जाता है। दरअसल भगवान का कान बहुत बड़ा है। दरअसल उन्हें भगवान शिव द्वारा हाथी का मुंह लगाया गया था। ऐसे में उनका कान सूप की तरह है। जिसके कारण उनका नाम शूर्पकर्ण रखा गया है। भगवान श्री गणेश के इन नामों को लेकर श्रद्धालु पापों से मुक्त हो जाता है और उसके जीवन में पुण्यदायी कर्म बढ़ने लगते हैं।

Related News