उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह हुए बरी

फरीदकोट : पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को करीब 17 वर्ष पुराने एक मामले में बरी कर दिया गया। दरअसल यह मामला मारपीट से जुड़ा था। स्थानीय अदालत ने उनके मामले की सुनवाई करते हुए वर्ष 1999 में दर्ज प्रकरण में उन्हें आरोप मुक्त कर दिया।

दरअसल सुखबीर अकाली दल के अध्यक्ष और राज्य के उपमुख्यमंत्री दोनों ही हैं। उन पर पत्रकार नरेश सहगल ने मारपीट का मामला दर्ज करवाया था। जिस पर न्यायिक दंडाधिकारी सतीश कुमार ने अपना निर्णय दिया। इस मामले में सहगल ने आरोप लगाया था कि सुखबीर सिंह बादल व उनके समर्थकों ने उन्हें धमकी देते हुए मारपीट की।

दरअसल उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल फरीदकोट से निर्वाचन लड़ रहे थे। इस मामले में करीब 8 आरोपियों पर प्रकरण दर्ज करने का आदेश पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने दिया था। 

Related News