छाया घना कोहरा, ट्रेन हुई लेट

नईदिल्ली। उत्तर भारत में ठंड का जबरदस्त असर है। ठंड का असर केवल उत्तर भारत में ही नहीं देखने को मिल रहा है बल्कि मध्यभारत में भी कड़ाके की ठंड का अनुभव हो रहा है। हालात ये हैं कि यहां के इंदौर और उज्जैन में सुबह 9 बजे भी लोग सर्द सुबह का अनुभव कर रहे हैं। मगर उत्तर भारत में सर्द मौसम का असर अधिक रहा। मिली जानकारी के अनुसार कोहरे के चलते करीब 32 ट्रेनें लेट हो गई हैं।

तो दूसरी ओर 2 ट्रेन्स रद्द कर दी गई हैं। दिल्ली के पालम क्षेत्र में प्रातः कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य रही तो दूसरी ओर सफदरजंग क्षेत्र में दृश्यता 400 रही। इतना ही नहीं दिल्ली में प्रातः न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा।

यह तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक आंका गया। इतना ही नहीं अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री पर बना रहा। मिली जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत में जबरदस्त कोहरा छाया रहा। इतना ही नहीं कोहरे के कारण ट्रेनें धीमी गति से चलाई जा रही हैं तो दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में जमकर बर्फबारी हुई इसके चलते इसके आसपास के क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ गई।

गर्लफ्रैंड ने अपने ही बाॅयफ्रैंड को कड़कड़ाती ठंड

ठंड से ठिठुरे दिल्लीवासी, कोहरे ने किया

 

 

 

Related News