नई दिल्ली। केन्द्र की मोदी सरकार ने एक बार फिर पुराने नोटों को 1 दिसंबर तक चलन में मान्य कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 500 और 1000 रूपये के नोटों को आवश्यक सेवाओं में उपयोग किया जा सकता है। गौरतलब है कि इसके पहले सरकार ने 24 नवंबर की रात 12 बजे तक आवश्यक सेवाओं में इन नोटों का उपयोग करने की स्वीकृति दी थी, लेकिन एक बार फिर सरकार ने इसकी अवधि एक सप्ताह तक बढ़ा दी है। पुराने नोटों को पेट्रोल पम्पों के अलावा सरकार अस्पतालों, मेडिकल स्टोरों के साथ ही पूर्व स्वीकृति अनुसार अन्य सभी आवश्यक सेवाओं में मान्य रहेंगे। इधर सरकार ने देश के सभी नेशनल हाईवे को भी 2 दिसंबर तक फ्री कर दिया है। 2 दिसंबर की आधी रात तक राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स नहीं लगेगा।