पाकिस्तान की यात्रा करें 2400 रूपए में

नई दिल्ली : दिल्ली से पाकिस्तान की यात्रा आखिर कितने रूपयों में हो सकती है। क्या आप अंदाज़ा लगा सकते हैं जी हां, यह सफर मात्र 2400 रूपए में तय हो सकता है। यह जानकर आप भी आश्चर्य में आ जाऐंगे। आपको भी लग रहा होगा आखिर यह कैसे हो रहा है मगर यह सही है। सप्ताह में 3 दिन चलने वाली बस यात्रा से यह संभव है। दिल्ली से लाहौर की ओर चलने वाली बस डीटीसी द्वारा चलाई जा रही है।

हालांकि पाकिस्तान जाने के लिए विदेश यात्रा की ही तरह वीज़ा और पासपोर्ट होना आवश्यक है। मगर पाकिस्तान की यात्रा के लिए 2 वर्ष से 12 वर्ष के यात्री बच्चों के 1500 रूपए लगते हैं।

इतना ही नही 2 वर्ष या इससे कम आयु के बच्चों को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाती है। यात्रा के लिए करीब 60 दिन पूर्व वीजा और पासपोर्ट के साथ ही टिकट बुक कराई जा सकती है। । यात्रियों को इस बस से खासी सुविधा हो रही है।

Related News