दिल्ली: मनचलों ने की एशियन हॉकी प्लेयर से छेड़छाड़

नई दिल्ली: दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा का मामला एक बार फिर उठा है, दिल्ली के मनचलों द्वारा अब रोलर इनलाइन हॉकी की एशियन खिलाड़ी अरिशा राणा के साथ छेड़छाड़ की गयी है, पुलिस ने इस मामले में तीन लोगो की गिरफ़्तारी की है|

अरिशा राणा के अनुसार 3 युवको द्वारा उनके गणेश नगर स्तिथ घर के बहार उनसे छेड़छाड़ की गयी, जिसके बाद विरोध करने पर युवको द्वारा तोड़फोड़ करने के साथ घर से उठने की धमकी भी दी गयी, युवको की पहचान कर्ण दलाल, विकास गोदारा और सुरेंदर ढिल्लो के रूप में हुई है|

इस पूरी घटना के बाद अरिशा राणा ने पुलिस में शिकायत करते हुए मामला दर्ज़ करवाया था, जिस पर कारवाई करते हुए महिला पुलिस के जाँच अधिकारी सरोज बल ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Related News