केजरीवाल की सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां लीक कर रहे है बस्सी : AAP

नई दिल्ली : छत्रसाल स्टेडियम में आम आदमी सेना की कार्यकर्ता भावना अरोड़ा द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंके जाने के बाद आरोपों-प्रत्यारोपों का जो दौर शुरु हुुआ है, वो थमने का नाम ही नही ले रहा है। आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस के महासचिव बी एस बस्सी पर आऱोप लगाय़ा कि वो केजरीवाल की सुरक्षा से जुड़ी सभी जानकारियां सार्वजनिक कर रहे है।

पार्टी ने यह भी कहा कि इससे भविष्य में कोई अप्रिय घटना हो सकती है। आप की दिल्ली इकाई के संयोजक दिलीप पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा से संबंधित जानकरियों को लीक करना एक गंभीर मसला है और इससे संभवतः भविष्य में कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

अपनी बातों को पुख्ता करने के लिए पांडे ने कुछ दैनिक अखबारों में प्रकाशित खबरों का हवाला भी दिया। स्याही फेंकने वाली युवती को सोमवार को एक दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेजा गया था।

Related News