सम-विषम के कैल्युलेशन पर दिल्ली को केंद्र से सहयोग की दरकार

नई दिल्ली : दिल्ली राज्य में सम संख्या और विषम संख्या के आधार पर कारों के संचालन को लेकर दिल्ली की सरकार प्रयास कर रही है। ऐसे में दिल्ली की राज्य सरकार ने दिल्ली पुलिस से मांग की है कि उन्हें इस मसले पर दिल्ली पुलिस का साथ चाहिए। दरअसल दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के नियंत्रण में रहकर कार्य करती है। जिसके चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भेंट करने की बात कही है।

यह जानकारी मिली है कि राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस मसले पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ से भेंट करेंगे और केंद्र सरकार के सहयोग की मांग करेंगे। दिल्ली राज्य के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से सहयोग की मांग भी की। कारों के सम - विषम फाॅर्मूले पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में दिल्ली सरकार की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के बाद परिवहन मंत्री गोपाल राय द्वारा कहा गया कि दिल्ली सरकार 25 दिसंबर से पूर्व अपना प्लान तैयार करने की तैयारी में है। गोपाल राय द्वारा इस मामले में कहा गया कि 1 जनवरी से 15 जनवरी तक इस फाॅर्मूले के पहले चरण की शुरूआत की जाएगी। इस दौरान सम और विषम संख्या के वाहनों को चलाने का नियम प्रातः 8 बजे से रात 8 बजे तक लागू होगा। 

Related News