बीजेपी कर रही दिल्ली सरकार चलाने की कोशिश : सिसौदिया

नई दिल्ली : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी पर यह कहते हुए निशाना साधा है कि भाजपा उपराज्यपाल नजीब जंग के माध्यम से दिल्ली सरकार का तख्तापलटने का प्रयास कर रही है, उपराज्यपाल द्वारा हाल ही में कार्यवाहक मुख्य सचिव की नियुक्ति किए जाने पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने ट्विट किया। जिसमें उन्होंने कहा है कि उपराज्यपाल के माध्यम से भाजपा ने सीधे सरकार चलाने का प्रयास किया। यही नहीं मंत्रियों को निर्देश दिए जाने के स्थान पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

भारत का संविधान यह कहता है कि यदि उपराज्यपाल को लेकर सरकार के किसी मंत्री के साथ राय में मतभेद होने पर पहले मंत्री से चर्चा की जाएगी जिसके बाद चर्चा न होने पर कैबिनेट को उपराज्यपाल द्वारा सूचना दी जा सकती है, यदि इसके बाद भी कोई बात नहीं बन पाती है तो उपराज्यपाल राष्ट्रपति को लिख सकते हैं। राष्ट्रपति से आदेश मिलने के बाद वे मंत्री को बताऐंगे। उन्हें सीधे किसी अधिकारी को आदेश देने की पात्रता नहीं होगी। ममले में श्री सिसौदिया ने कहा कि उपराज्यपाल के पास मंत्री को बायपास करके सिकी अधिकारी के निर्देश देने का अधिकार किसी भी कानून में नहीं है। मगर उन्होंने सीधे संविधान की धज्जियां उड़ा दी हैं। इसी के साथ राज्यपाल ने सरकार की लगाम अपने हाथ में संभालने का प्रयास किया है।

Related News