केजरीवाल सरकार ने किया कबाड़ा,अब हुआ डाक्यूमेंट्स का फर्जीवाड़ा

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर विभिन्न आरोपों से घिरे नज़र आ रहे हैं। मामले में भाजपा विधायक ओपी शर्मा ने उन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने जाली दस्तावेजों के माध्यम से अपना वोटर आइडेंटिटी कार्ड बनवाया है। मामले में आरोप लगाते हुए कहा गया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सहायता करने वाले में पूर्व कानूनमंत्री जितेंद्र सिंह तोमर थे उन्होंने उनका इस तरह का दस्तावेज बनवाया। यही कारण था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूर्व मंत्री श्री तोमर को बचाने के प्रयास में लगे रहते थे। मामले को लेकर विधायक ओपी शर्मा द्वारा कहा गया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वयं ही इस तरह के फर्जीवाड़े को चला रहे थे।

दरअसल दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के दौरान दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा बजट पेश किया जाना था लेकिन इसके पहले ही विपक्ष ने आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व कानून मंत्री अरविंद सिंह तोमर द्वारा फर्जी डिग्री रखने के मामले को जमकर उछाला।

इस दौरान सदन में हंगामा हुआ और भाजपा विधायक विरोध करते हुए नीचे की ओर बैठ गए। जिन्हें मार्शल ने बाहर किया। इन विधायकों ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी इस तरह के आरोप लगाए थे।

Related News