रूस है भारत का भरोसेमंद साथी

नई दिल्ली : रूस को लेकर भारत ने अपनी ओर से विश्वास जताया है कि रूस उसका सबसे भरोसेमंद और अच्छा साथी है। गौरतलब है कि सैन्य साजो सामान और पनडुब्बियों की खरीद भारत रूस से ही करता रहा है। भारत के रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने रूस भारत और अमेरिका के मध्य होने वाले वर्तमान सैन्य समझौते पर रूस की परेशानी को रद्द कर दिया है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि वे रूस को एक विश्वसनीय सहयोगी के तौर पर देख रहे हैं। भारत व रूस एक दूसरे के सहयोग को एकजैसा ही रखेंगे। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने भारत और रूस के बीच होने वाली 16 वीं बैठक में सैन्य प्रशिक्षण और संयुक्त सैन्य अभ्यास को लेकर दोनों ही देशों के बीच सहयोग की जरूरत पर ध्यान देने की बात कही।

उन्होंने कहा कि भारत ने ब्रिक्स समिट में रूस से एम 400 मिसाईल तंत्र और 4 युद्ध पोत को लेकर समझौता किया था। भारत ने रूस से किराए पर पनडुब्बी भी ली थी। गौरतलब है कि भारत को प्रारंभिकतौर पर सोवियत संघ के हथियार मिले थे। अब भी रूस भारत को सैन्य सामान का निर्यात करता है।

Related News