आप के बुरे दिन, सहरावत के खिलाफ मानहानि का केस

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के बुरे दिन चल रहे है। कभी पार्टी के नेता सेक्स स्कैंडल कांड में फंसते है तो कभी पार्टी नेता अपनी ही पार्टी के नेताओं पर महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लगाते है। अब पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह और दुर्गेश पाठक ने देवेन्द्र सहरावत पर मानहानि का केस दायर कर दिया है। सहरावत के अलावा पवित्र सिंह और हरदीप सिंह किंगरा के खिलाफ भी आपराधिक मानहानि का प्रकरण दायर किया गया है।

गौरतलब है कि बीते दिनों देवेन्द्र सहरावत ने संजय सिंह समेत कुछ अन्य पार्टी नेताओं पर यह आरोप लगाया था कि इनके द्वारा टिकट देने के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण किया जा रहा है। इस मामले को लेकर उन्होंने अरविंद केजरीवाल को भी चिठ्ठी लिखी थी।

हालांकि बाद में संजय सिंह ने दिल्ली आकर अपनी सफाई देते हुये देवेन्द्र सहरावत पर निशाना साधा था। मानहानि मामले में कोर्ट द्वारा 1 अक्टूबर को सुनवाई की जायेगी।

 विधायक पवन कुमार शर्मा को 18 महीने की जेल

Related News