उत्तराखंड में बन रही सबसे लम्बी सुरंग में अचानक गिरने लगा मलबा, मजदूरों में दहशत

देहरादून: उत्‍तराखंड के उत्‍तरकाशी जिले में सुरंग निर्माण के दौरान अचानक भूस्‍खलन होने की घटना सामने आई है। पानी के साथ मलबा गिरने की वजह से मजदूर अपनी जान बचाने के लिए यहां-वहां भागने लगे। यमुनोत्री हाइवे सिलक्यारा और पोल गांव के बीच बन रही सबसे लंबी सुरंग के भीतर अचानक मलबा गिरने लगा।  यह घटना बुधवार (1 फ़रवरी) शाम की है। मौके पर कई श्रमिक काम कर रहे थे। हादसे के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। 

दूसरी ओर, उत्तरकाशी में ही गंगोत्री नेशनल हाईवे पर डाबरानी के पास बोल्डर गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। इस क्षेत्र में NTPC ने लोहारी नागपाला प्रोजेक्ट के लिए सुरंग बनाई थीं, लेकिन, अब वहां चट्टानें दरकने लगी हैं। गंगोत्री हाइवे पर भूस्‍खलन की घटना आज यानी गुरुवार (2 फ़रवरी) की है। यहां अचानक सुबह बोल्‍डर भरभराकर हाइवे पर आ गिरा। चट्टान के गिरने की वजह से हाइवे पर भी दरारें उभर आई हैं। BRO की टीम मशीनरी के साथ हाइवे खोलने के काम में लग गई है। हालाँकि, गनीमत यह रही कि इस बोल्‍डर की चपेट में कोई नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बोल्‍डर गिरने की वजह से हाइवे पर यातायात बाधित हो गया है।

जैसे ही गंगोत्री हाइवे पर बोल्‍डर गिरने की खबर मिली, तीन मशीनों के साथ 10 श्रमिकों को मौके पर भेजा गया। मजदूरों ने करीब तीन घंटे बाद छोटे वाहनों के लिए हाइवे पर आवाजाही शुरू करा दिया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने जानकारी दी है कि जल्‍द ही हाइवे पूरी तरह से खोल दिया जाएगा।

JNU में धरना देना अब पड़ेगा महंगा, यूनिवर्सिटी से कटेगा नाम, 50 हज़ार तक जुर्माना

बर्फ़बारी से बदला मौसम का रुख, इन राज्यों में 5 दिन तक हो सकती है बारिश

लव जिहाद पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने की बड़ी टिप्पणी, अंतरधार्मिक संबंधों पर कही यह बात

 

Related News