मैथ्यू ने बरपाया अमेरिका में कहर

वाॅशिंगटन : अमेरिकी महाद्वीप में इन दिनों मैथ्यू ने कहर बरपा रखा है। आपको लगा होगा कि मैथ्यू हैडन क्रिकेट का कोई मैच प्रचारित अभियान के तहत यहां खेल रहे हैं और अपने बल्ले से कहर बरपा रहे हैं मगर ऐसा नहीं है। हम बात कर रहे हैं मैथ्यू तूफान की। जी हां, इस तरह के तूफान में मरने वालों की तादाद 800 से भी अधिक हो गई है। दरअसल अमेरिका के कई भागों में जमकर डिस्ट्राॅय हुआ है।

इतना ही नहीं कई प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। विभिन्न राज्यों में मूलभूत सुविधाऐं तक लोग नहीं ले पा रहे हैं। गौरतलब है कि यहां पर चक्रवात और इससे उपजे मैथ्यू तूफान का असर कहर ढहा रहा है। दरअसल हैती में से तूफान से 842 लोगों की मौत हो गई।

अमेरिका में करीब 12 लाख लोग बिना विद्युत सप्लाय वाले क्षेत्रों में फंसे हैं। अमेरिका में 3800 से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में पाॅम बीच और केप केनवेरेल के मध्य तूफान के भारी तबाही मचाने की संभावना है। इतना ही नहीं जार्जिया और दक्षिण कैरोलिना में हवाऐं तेजी से चल रही हैं। फ्लोरिडा में तो 195 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है।

Related News