दूसरी मंजिल से गिरने से मौत, 12 दिन तक लड़ा जिंदगी की लड़ाई

इंदौर। शहर के एरोड्रम क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति की करीब 20 फीट ऊपर दूसरी मंजिल पर बनी बालकनी से गिरने से गंभीर चोट आई थी। इलाज के दौरान 12 दिन बाद मंगलवार रात को व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक अपने कमरे में जा रहे थे, इसी दौरान उनका पैर फिसला और वह बालकनी से नीचे सड़क पर जा गिरे। सड़क पर ईंटें रखी होने के कारण उन्हें शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए पहले निजी अस्पताल ले जाया गया। जहा डॉक्टरों ने एमवाय रैफर किया गया। करीब 12 दिन बाद लक्ष्मण ने दम तोड़ दिया, पुलिस मामले में जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक लक्ष्मण (48) केशव नगर निवासी अपने घर की दूसरी मंजिल से 28 अप्रैल को दोपहर में नीचे गिर गए थे। इस घटना के बाद सामने रहने वाले एक पुलिसकर्मी उन्हें उपचार के लिये अस्पताल लेकर पहुंचे। जहा उनके सिर में गहरी चोट होने के चलते उनका उपचार चल रहा था। मंगलवार दोपहर लक्ष्मण की मौत हो गई।

मृतक बेटे आकाश के मुताबिक जिस समय मृतक लक्ष्मण हादसे का शिकार हुए, उस समय घर पर वह नहीं था। आकाश की माँ नीचे काम पर लगी थी। इस दौरान पिता जी ऊपर की मंजिल में पहुंचे। यहां बारिश का पानी जमा था। जिसमें उनका पैर फिसल गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कल से शुरू होगा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का दूसरा चरण, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री शिवराज का आदेश भ्रष्टाचार के मामलों में तत्परता से करें कार्यवाही

शिवराज के 1000 के मुकाबले कांग्रेस ने किया 1500 देने का वादा, कमलनाथ ने लॉन्च की ‘नारी सम्मान योजना’

Related News