DDCA ने अस्थायी NOC के बारे में भारतीय क्रिकेट बोर्ड को अवगत कराया

नई दिल्ली : DDCA ने आज भारतीय क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष बने शशांक मनोहर और BCCI के सचिव अनुराग ठाकुर को विश्व टी20 मैचों के आगाज के लिए दक्षिण दिल्ली नगर निगम (SDMC) से अस्थाई अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त करने के सन्दर्भ में चर्चा की।

DDCA के एक वरिष्ट अधिकारी ने कहा की, हमारे कार्यकारी अध्यक्ष चेतन चौहान ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मनोहर, भारतीय क्रिकेट बोर्ड सचिव ठाकुर और जीएम (खेल विकास) रत्नाकर शेट्टी को अवगत करा दिया है की हमें सभी प्रकार की मंजूरी प्राप्त हो गई है।

साथ ही यह भी उल्लेख किया गया है कि न्यायमूर्ति मुदगल को प्रत्येक स्थिति से अवगत किया गया है और हम उनके मार्गदर्शन में विश्व टी20 मैचों का आयोजन करना चाहते हैं।

Related News