पाकिस्तान में ही है दाऊद इब्राहिम - राजनाथ सिंह

नई दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज यह स्पष्ट कर दिया कि अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में ही है। सरकार के पास इस बात के सबूत हैं। मगर बीते समय पिछली सरकारों ने दाऊद को लेकर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। केंद्र सरकार द्वारा भारत के मोस्टवांटेड अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद को भारत सौंपे जाने को लेकर पाकिस्तान पर दबाव बनाया जा चुका है और पाकिस्तान ऐसा करने के लिए बाध्य है। मामले में उन्होंने कहा कि इस मसले पर पाकिस्तान को रेड काॅर्नर नोटिस जारी कर दिया गया है।

लोकसभा में चल रही कार्रवाई में आज केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सांसदों को जानकारी देते हुए कहा कि दाऊद के पाकिस्तान में होने की जानकारी पाई गई है। केवल जानकारी ही नहीं भारत के पास इस बात के पक्के सबूत हैं कि दाऊद पाकिस्तान में ही है। पाकिस्तान को इस आशय की सूचना कर दी गई है और उस पर दाऊद को भारत सरकार को सौंपने की बात कही जा रही है।

पाकिस्तान ऐसा करने के लिए मजबूर है। इस पर समय - समय पर आवश्यक कदम भारत सरकार की ओर से उठाए जा रहे हैं। जब केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सदन में दाऊद को लेकर इस तरह का स्पष्टीकरण दे रहे थे तो सदन में जमकर हंगामा मचा। जिस पर सदन को शांत करने का प्रयास किया गया। इसके पहले 5 मई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने यह सवाल उठाया था कि दाऊद कहां है किसी को पता नहीं है।

जिस पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपना जवाब दिया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व ही भारत की प्रमुख जांच ऐजेंसी में पदस्थ रहे एक पूर्व अधिकारी ने अपनी पुस्तक के माध्यम से इस बात का उल्लेख किया था कि दाऊद को लेकर भारत के पास जानकारी नहीं है। पहले दाऊद को पकड़ा जा सकता था लेकिन एजेंसियों ने कोई ठोस पहल नहीं की।

पूर्व अधिकारी की इस बात से बड़ा बवाल मचा और इस मामले में कई सवाल उठाए गए। जिसके बाद आज केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में दाऊद के पाकिस्तान में होने की जानकारी दी। दाऊद इब्राहिम पर 1993 में मुंबई में किए गए सीरियल ब्लास्ट के मामले सहित कई मामलों में प्रकरण किए गए हैं। इन आरोपों को लेकर दाऊद को भारत लाने की कोशिशें की जा रही हैं।

Related News