अख़लाक़ की हत्या के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान का विवादित बयान

इस्लामाबाद: भारत में बीफ की अफवाह के बाद हुई अख़लाक़ की हत्या के बाद पाकिस्तान की और से एक विवादित बयान आया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता काजी खलीलुल्लाह ने दोहराया है की भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीफ निर्यातक देश है। तथा यह कार्य गो-वध किए बिना नहीं हो सकता है। भारत में जिस प्रकार से गोमांस खाने पर एक मुसलमान की हत्या करना समझ से परे है. यह घटना वहां पर रह रही मुस्लिम जमात के लिए चिंता की बात भी है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता काजी खलीलुल्लाह ने अपने बयान में आगे कहा की भारत एक सेक्युलर देश होने का दावा करता है, तो उसे भारत में बड़ी संख्या में रह रहे अल्पसंख्यकों को उनके मूल अधिकार भी मुहैया कराना चाहिए. गुलाम नबी के शो रद्द होने पर कहा की पाकिस्तान के कलाकारों को भारत में धमकियां मिल रही है व शो रद्द होने पर उन्होंने पछतावा व्यक्त किया है.  

                                  

Related News