गैस सिलेंडर फटने से 8 की मौत

मुंबई: मुंबई के एक होटल में गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से लगभग 8 लोगों की मृत्यु हो गई। गैस सिलेंडर इस तरह से फटा कि होटल की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। विस्फोट के बाद घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि सिलेंडर में विस्फोट किस वजह से हुआ यह पता नहीं चल सका है। मगर होटल में सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। विस्फोट की आवाज़ सुनकर आसपास मौजूद लोग होटल के किचन में पहुंचे। इस मामले में पुलिस ने कहा कि दुर्घटना में मारे गए अधिकांश लोग होटल के कर्मचारी थे।

विस्फोट के बाद आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा यह भी कहा गया कि दुर्घटना में मारे गए लोगों को लेकर उनके परिजन को सूचित किया गया। होटल में इस बात की जांच की जा रही है कि यहां भोजन बनाने के लिए किस श्रेणी के सिलेंडर्स का उपयोग किया जा रहा था। 

Related News