INS निरीक्षक पर ब्लास्ट, दो नाविक घायल

नई दिल्ली : नौसेना के बेडे में शामिल आईएनएस निरीक्षक पर आॅक्सीजन सिलेंडर फटने से दो नाविक घायल हो गए। जिसमेें से एक नाविक के पैर चले गए। इस दौरान घायल हुए नाविकों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आईएनएस निरीक्षक पर डायविंग उपकरणों की जांच के अंतर्गत ब्लास्ट हो गया। यह ब्लास्ट आॅक्सीजन सिलेंडर को दुबारा भरने के प्रयास में किया गया। दो नाविकों के पेट और पैर में चोटें पहुंची हैं।

हालांकि अब घायल नाविक को आर्टिफिशल पैर लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में कैप्टन शर्मा ने बताया कि धमाका बहुत ही तेज़ था जिसमें दोनों नाविक बुरी तरह से घायल हो गए। इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

Related News