बहुत सी बीमारियों से बचाता है दही

दूध से बना हर उत्पाद शरीर के लिए लाभदायक होता है. पनीर, घी मक्खन जैसे उत्पादों का सेवन शारीरिक स्वास्थ्य के लिए काफी जरूरी है. दही भी ऐसा ही उत्पाद है जिसका सेवन करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है. आज हम दही के सेवन से होने वाले कुछ फायदों के बारे में जानेंगे।

दही में कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह हड्डियों के विकास में सहायक होता है। साथ ही, दांतों और नाखूनों को भी मजबूत बनाता है। इससे मांसपेशियों के सही ढंग से काम करने में मदद मिलती है।

वजन कम करने के लिए प्रतिदिन दही का प्रयोग करना बहुत फायदेमंद होता है। इसका प्रयोग फलों या सब्ज‍ियों के सलाद के साथ भी किया जा सकता है। इसके अलावा छाछ बनाकर इसे प्रतिदिन पीने से भी वजन कम होता है।

दस्त लगने पर दही में उबले हुए चावल मिलाकर खाने से काफी आराम होता है। इसके अलावा दही में केले को मिलाकर, केलाना बनाकर खाने से भी इस समस्या से निजात पाई जा सकती है। दही में काला नमक मिलाकर खाने से पेट की गैस की समस्या दूर हो जाती है।

इसमे मौजूद पोटाशियम और मैग्निशियम दिल की बीमारियों से भी बचाए रखता है। दांतो के दर्द से परेशान है तो दही में अजवाइन मिलाकर खाने से फायदा मिलता है। इससे मुंह के छालों से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

अनार के बीज करते है कैंसर से बचाव

जानिए कितना फायदेमंद है पपीते और निम्बू को एक साथ खाना

गोभी के पत्ते भी कर सकते है आपके वजन को कम

 

Related News