आबादी क्षेत्र में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों की मशक्क्त के बाद आया काबू में

सागर/ब्यूरो। सागर जिले से वन विभाग की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। आपको बता दे की शनिवार की रात एक विशालकाय मगरमच्छ नदी से निकलकर रहवासी इलाके में पहुंच गया। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। जानकारी क्ले अनुसार बीते 1 सप्ताह से यह मगरमच्छ इलाके में घूम रहा है। सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम नहीं पहुंची, जिसके बाद ग्रामीणों ने ही मगरमच्छ को पकड़ा।

आपको बता दे की शहर के महाकाली और पृथ्वी वार्ड के बीच बहने वाली सुखचैन नदी से निकलकर एक बड़ा मगरमच्छ रहवासी इलाके में पहुंच गया और कई लोगों को अपना शिकार बनाने की कोशिश में जुट गया। जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय युवकों ने मगरमच्छ को पकड़कर नगरपालिका की गाय पकड़ने वाले पिंजरे में बंद कर दिया।

इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों को फोन पर जानकारी दी गई, लेकिन सूचना के करीब 2 घंटे बाद भी न तो कोई जिम्मेदार अधिकारी, न रेंजर और न ही वन कर्मचारी पहुंचा। वही मगरमच्छ को पकड़ने के लिए मोहल्लेवासियों ने साहस दिखाया।  इस दौरान मगरमच्छ ने एक शख्स के पैर को घायल कर दिया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

हर किसी को दीवाना कर रही रानी की तस्वीर

अदाओं का जादू जब फिल्मों में चलाए नीलम का हर कोई दीवाना हो जाए

बार-बार थकान हो सकता है ब्लड कैंसर का संकेत, जानिए लक्षण और कारण

Related News